Ads Area

Mahmudabad : आशा मौर्या बनी बीजेपी उम्मीदवार , इस बार जानें क्या है रणनीति



REPORT BY - DEEPAK GUPTA - 9473559444

शुक्रवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीसरे और चौथे चरण के 85 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाते हुए सूची जारी कर दी। अटकलें लगा रहे राजनैतिक पंडितों की घोषणाओं पर सूची जारी होते ही विराम लग गया। 85 उम्मीदवारों वाली जारी इस सूची में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 13 महिलाओं को जगह दी गई है। 13 महिला उम्मीदवारों में सीतापुर जनपद की महमूदाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी "आशा मौर्या" पर पार्टी आलाकमान ने दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 151 विधानसभा महमूदाबाद से भारतीय जनता पार्टी ने महिला प्रत्याशी के रूप में आशा मौर्या को ही दूसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आशा मौर्या मूलतः लखनऊ के ठाकुरगंज मोहल्ले की रहने वाली हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान इस विधानसभा से आशा मौर्या को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था । हालांकि 2017 के चुनाव में भाजपा के निशान तले चुनाव लड़कर आशा मौर्या को सपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह वर्मा से मात्र 1906 वोटों से पराजय मिली थी। पराजय के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में लगातार आशा मौर्या ने लोगों से जनसम्पर्क बरकरार रखा। विधानसभा क्षेत्र महमूदाबाद में रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में भी आशा मौर्या लगातार लगी रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार भी काफी कम अंतर की हार और लगातार क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए इन्हें दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना यह होगा कि मतदाता आशा मौर्या को इस बार विधायक पद के सिंहासन पर बैठाता है कि नही ?

भाजपा प्रत्याशी का राजनैतिक सफर-


लखनऊ महानगर के ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली महिला नेत्री आशा मौर्या ने 1990 में भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ा और इसी दल के नाम पर 1995 में पार्षद पद पर चुनाव लड़ा। 1995 और 2000 में लगातार दो बार आशा मौर्या ने पार्षद पद पर विजय हासिल कर लगातार 10 साल तक पार्टी का परचम अपने क्षेत्र में लहराया। भाजपा के लिए लगातार कार्य करने वाली आशा मौर्या को कई बार अलग अलग बूथों का अध्यक्ष , मंडल सदस्य बनाया गया और वह अपनी जिम्मेदारी निभाती रहीं। आशा मौर्या को पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति में तीन बार सदस्य बनाया और इस वक़्त वह सीतापुर जनपद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad