Ads Area

UP में नतीजों से पहले भाजपा को बड़ा झटका

राजनीति में जिस बात की संभावना काफी पहले से लगाई जा रही थी आखिरकार आज वह दिख भी गया। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आपको बता दें कि इससे पहले मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने एक तस्वीर भी साझा की थी। नतीजों से पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए अजीब सी स्थिति बन गई है। चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी अब भी भगवा पार्टी में बनी हुई हैं। दूसरी ओर रीता बहुगुणा जोशी भी फिलहाल भाजपा में हैं लेकिन बेटा सपाई हो गए हैं।


रीता बहुगुणा जोशी लगातार अपने बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही थीं। इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान के समक्ष अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर दी थी। बावजूद इसके रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं मिल पाई। जब बीते 22 फरवरी को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के साथ तस्वीरों को साझा किया था। उसके बाद से यह तय हो गया था कि मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, बस औपचारिक ऐलान होना बाकी था। मयंक जोशी शनिवार को आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में अखिलेश यादव की जनसभा में पार्टी की सदस्यता हासिल की।

2017 के हुए विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बाद में रीता बहुगुणा जोशी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रयागराज से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गईं। माना जाता है कि मयंक जोशी ही रीता बहुगुणा जोशी के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे और यही कारण था कि 2022 के चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी लगातार मयंक जोशी के लिए टिकट की मांग कर रही थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad