UP Election 2022 : डिप्टी सीएम ने सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय विधायक होने के नाते मुझे नही किया आमन्त्रित - नरेंद्र सिंह वर्मा
Report By - Awadh News Desk
चुनावी दंगल के आगाज की आहट ने हर तय व संभावित प्रत्याशी को जनता के बीच लाकर खड़ा करना आरंभ कर दिया है। सभी नेता अपनी जीत सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से मैदान में डटना शुरू होने लगे हैं। इसी क्रम में महमूदाबाद से छठी बार विधायक व पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नरेन्द्र वर्मा ने भी जनता के बीच अपनी उपस्थिति और अधिक बढ़ानी आरंभ कर दी है।
क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने जन जागरण अभियान के तहत निकाली जा रही पद यात्रा के आज तीसरे चरण में क्षेत्र के गांव हाजीपुर से पोखराकलां तक लगभग सात किलोमीटर की पदयात्रा करके हजारों की तादात में उपस्थित जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इस मौके पर क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की भारी भीड़ रही। अपने सम्बोधन में श्री वर्मा ने क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देने के वादे के साथ क्षेत्र के गांव रसूलाबाद जो कि स्वतंत्रता सेनानियों का भी गांव है के नाम पर नये ब्लाक की स्थापना करवाने का भी वादा जनता के बीच किया। इस यात्रा में हाजीपुर, अल्लीपुर, मधवापुर, शेखपुर, धर्मपुर, भलवाही, रसूलाबाद, पोखराकलां आदि पड़ावों पर एकत्र हुये हजारों क्षेत्रीय नागरिकों ने नरेंद्र वर्मा के आह्वान पर अगले चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
.png)
कोई टिप्पणी नहीं