Racing

बाबा परमहंस धाम मंदिर बन्नी से मां संकटा देवी धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा

सीतापुर के महमूदाबाद में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा परमहंस धाम मंदिर बन्नी से मां संकटा देवी धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा बन्नी स्थित मंदिर से रमुवापुर, पैतेपुर मार्ग होकर रामकुंड चौराहा पहुंची। रामकुंड चौराहे से बजाजा चौराहा पहुंची जहां अपने आवास के सामने समाजसेवी अम्बरीश गुप्त ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। यहां से कावड़ यात्रा चिकमंडी चौराहा, तहसील मार्ग होकर मां संकटा देवी धाम स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 


कांवड़ यात्रा में कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या, मोहन प्रसाद बारी, अंकुश राज विश्वकर्मा, कृतार्थ मिश्र, अतुल चित्रांश, जतिन तिवारी, विजय तोमर, कमलेश राजपूत, अम्बरीश वर्मा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बजेहरा स्थित शिव मंदिर में रात्रि तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक कांवडिए चहलारी घाट से पवित्र घाघरा नदी से जल लाकर जलाभिषेक करते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं