Ads Area

औचक निरीक्षण : स्वतंत्र देव सिंह ने काफिला रोक कर महमूदाबाद में किया निरीक्षण , जिम्मेदारों के हाथ पैर फूले

सीतापुर के अपने प्रस्तावित दौरे के अनुसार प्रदेश के जल शक्ति एवं सिंचाई संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की सुबह सीतापुर के महमूदाबाद वाया रामपुर मथुरा जा रहे थे। महमूदाबाद से रामपुर मथुरा जाने वाले मार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास अचानक जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रुक गया। 
गाड़ी से उतर कर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहर सफाई , नहर पटरी , नहर पुल के साथ - साथ अधिकारियों की फाइलों का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों के इस औचक निरीक्षण से हाथ पैर फूल गए। मौके पर मौजूद जिम्मेदार "जी सर" के अलावा कोई जवाब नही दे पा रहे थे। निरीक्षण के दौरान नहर की सफाई को लेकर जल शक्ति मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए जिम्मेदारों को नहर पटरी दुरस्तीकरण कराए जाने को कहा। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला प्रस्तावित दौरे के अनुसार रामपुर मथुरा की ओर रवाना हुआ।

रामपुर मथुरा पहुंचे जलशक्ति मंत्री -

रामपुर मथुरा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जलशक्ति , सिंचाई जल संसाधन , बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या , सेउता विधायक ज्ञान तिवारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया। बाढ़ नियंत्रण और बचाव के लिए चल रही परियोजनाओं की जांच करने जलशक्ति मंत्री घाघरा किनारे के गांव अखरी पहुंचे । जहां बाढ़ नियंत्रण को लेकर बन रही ठोकरों में पत्थरों के बीच की दूरी देख कर नाराज दिखे और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad