Ads Area

महमूदाबाद की आशा को आशा ने किया पूरा , खिलाया कमल

 महमूदाबाद, सीतापुर

     महमूदाबाद 151 विधानसभा क्षेत्र में ठीक 15 वर्ष बाद पुनः भगवा फहराया है। यहां भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्य ने लगातार छह बार के विधायक व पूर्व काबीना मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा को 5689 मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल की है। चुनाव जीतने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या यहां महज 1907 मतों के अंतर से चुनाव हार गई थीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महमूदाबाद में भाजपा को 91981, समाजवादी पार्टी को 86292, बहुजन समाज पार्टी को 35247 वोट प्राप्त हुए हैं। 1361 लोगों ने नोटा के बटन का भी प्रयोग किया है। 



भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या ने 5689 से जीत दर्ज कर महमूदाबाद विधानसभा चुनाव में पहली महिला विधायक बनने का गौरव हासिल किया है। आशा मौर्या के विधायक चुने जाने पर कमलेंद्र शुक्ला, कृतार्थ मिश्रा, उत्तम गुप्ता, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी केके सिंह, जिलाध्यक्ष अतुल चित्रांश, अतुल वर्मा, मोहन प्रसाद बारी, रामकुमार वर्मा, चंद्र भूषण शुक्ला, आरके बाजपाई, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad