Ads Area

UP Election 2022 : गरीब , मजदूर और किसान 2022 में फिर खिलायेगा कमल - केशव प्रसाद मौर्य

Report By - Deepak Gupta 


भाजपा किसानों , गरीबो , मजदूरों की सरकार है । सीतापुर की पावन धरती पर आना ही गौरव की बात है। महमूदाबाद विधानसभा में भी कमल खिलाने की मन मे जिज्ञासा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हर समय तत्पर है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद गुंडों व माफियाओं और समाज मे दहशत फैलाने वालों के घरों पर बुलडोजर बेधड़क चला है। प्रदेश की जनता ने 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। जनता की मंशा को भांप कर विपक्षी दलों में ख़लबली मची है और कई पार्टियों के विधायक व नेता भाजपा में जुड़ रहे हैं।


यह बातें जनपद सीतापुर के महमूदाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा "पार्टी के विधायकों के साथ विपक्षी दलों के विधायकों की भी मांगे पूरी करने में भाजपा पीछे नही रही है। सपा बसपा का इतिहास लोगों की जमीने हड़पने , अवैध कब्जे करने का रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कमल के फूल ने जनता को अनेको कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया है। यदि भाजपा सरकार नही आई होती तो राम मंदिर का निर्माण तथा धारा 370 को हटाया जाना असम्भव था। भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है , इन्हें सम्मान किसान निधि देने के साथ उनके आंदोलन वापसी का मार्ग भी प्रशस्त किया है , आज किसान आंदोलन वापस हो रहा है , जो देश के लिए शुभ संकेत है। कोरोना काल मे सरकार ने जनता की हर सम्भव मदद करने का कार्य किया है , सपा बसपा की सरकारें होती तो गरीब जनता के लिए मिलने वाला फ्री राशन उन्हें नही मिल पाता। सपा बसपा गुंडों और माफियाओं के दम पर सरकार बनाने का सपना संजोए है , जो सफल नही होगा। 




इससे पूर्व डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर 04 बजकर 20 मिनट पर ज्यों ही नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में बने हैलीपैड पर उतरा त्यों ही उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम , भारत माता की जयघोष के नारे कार्यक्रम स्थल पर गूंजने लगे। हैलीपैड पर ही उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद 04 बजकर 35 मिनट पर डिप्टी सीएम का काफिला कार द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर डिप्टी सीएम ने पहुंच कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करने के बाद , दीप प्रज्ज्वलन किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांसद , जिलाध्यक्ष व सभी विधायकों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का माल्यर्पण कर स्वागत किया। माल्यर्पण के साथ सीतापुर के डीएम, एसपी , पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और भाजपा नेता आशा मौर्या , मोहन प्रसाद बारी , सुरेश वर्मा , अम्बरीष गुप्त , शीला गुप्ता , दीप कुमार गुप्ता , सहित कई अन्य लोगों ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्षा श्रद्धा सागर , विधानसभा पालक लाल जी निर्मल , विधायक रामकृष्ण भार्गव , विधायक सुरेश राही , विधायक सुनील वर्मा , विधायक महेंद्र यादव , विधायक ज्ञान तिवारी , विधायक साकेन्द्र वर्मा , अम्मार रिजवी , नीरज वर्मा , सांसद राजेश वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।



ये रहे मौजूद-

इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्षा श्रद्धा सागर , विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा , जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा , विधायक बिसवां महेंद्र यादव , विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव , विधायक लहरपुर सुनील वर्मा , पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी , विधानसभा पालक लालजी निर्मल , भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नीरज वर्मा , विधायक सेवता ज्ञान तिवारी , विधायक हरगांव सुरेश राही , विधायक महोली शशांक त्रिवेदी सहित भाजपा के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



254 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास-

यूपी के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के दौरान लोकनिर्माण विभाग की 217 किमी. दूरी की 80 सड़कें जिनकी लागत 15964 लाख रुपये है , इन सड़कों का लोकार्पण किया। इसके साथ लोक निर्माण विभाग की ही 74 किमी दूरी की 32 सड़कों का शिलान्यास किया , जिनकी लागत 1897 लाख रुपये है। सेतु निगम के द्वारा प्रस्तावित एक पुल का भी लोकार्पण किया गया , जिसकी कीमत 7588 लाख रुपये है।


डिप्टी सीएम ने इन लाभार्थियों को दिया लाभ-

-प्रधानमंत्री आवास की सांकेतिक चाभी रुपशंकर, पूजा, सलमा ,माहिरा, सोनी, फौजिया खातून, अंशिका गुप्ता ,स्वाती कश्यप ,उर्वशी जयसवाल, पू

जा देवी, सुमन, नेहा, चंद्रभान आदि को सौंपी गई।

-सांकेतिक चेक ऋण वितरण उत्तम इंडस्ट्रीज के अरुण कुमार वर्मा , संरैया कादीपुर की केसरी वर्मा , रामपुरमथुरा क्षेत्र की चंद्रावती को किया गया।

- सांकेतिक गोल्डन कार्ड का वितरण प्रदीप मौर्य , सुंदर लाल , सुकई , अम्बरीष कुमार , राजकुमारी , किशोरी लाल को किया गया

- प्रोमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेलाइजेशन के तहत किसान रामकुमार वर्मा , सुभाष चन्द्र को ट्रैक्टर की सांकेतिक चाभी सौंपी गई।

- चन्द्र प्रकाश व सुरेश प्रकाश को फर्म मशीनरी बैंक प्रमाण पत्र तथा विजय वर्मा को आर.एम.बी. प्लाऊ का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

- स्वच्छ भारत योजना के तहत गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की सांकेतिक चाभी हेलेपारा निवासी ऊषा देवी , लच्छिपुर की शैलेन्द्री देवी , बाबूपुर की रामदेवी , अंगेथुवा की राजकुमारी , नीमाढ़ेहरा की कमला देवी , खम्हरिया की शांति देवी को सौंपी गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad