Ads Area

सपा विधायक समेत सौ पर FIR , डिप्टी एसपी अनिरुद्ध से प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प का वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर बीते दिन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का डिप्टी एसपी से सर लड़ाते एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है , वीडियो वायरल होने के बाद मामले में सौ लोगों पर मुकदमा लिखा गया है , आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला-

यूूपी के चंदौली जिले में सपा विधायक समेत 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो दोनों में झड़प हो गई थी। इस दौरान सकलडीहा से सपा विधायक ने सीओ का सिर पकड़कर अपने सिर से लड़ा दिया था। इसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही भगदड़ मच गई। सीओ से विधायक का सिर लड़ाने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा कि सीओ से बदसलूकी हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। रामगढ़ स्थित कीनाराम मठ पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रविवार को सपाई ज्ञापन देने जा रहे थे। इसमें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों सपा नेता शामिल थे। सपाइयों का काफिला जैसे ही चहनियां के समीप लक्ष्मणगढ़ पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ सपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सीओ अनिरुद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सिर से लड़ा दिया। सीओ के साथ बदसलूकी होने के बाद पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। सूचना मिलने के बाद पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पू्र्व स़ांसद रामकिशुन यादव ने जिला प्रशासन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराना किसी प्रकार से अनुचित नहीं है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad