Racing

गोलीबारी : एक पत्नी के दो पतियों के बीच यूपी में दस राउंड से अधिक फायरिंग

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। - Dainik Bhaskar

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में शनिवार रात को दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच में 10 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक राहगीर को गोली लग गई। गोली लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। उसे भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साइमा की तीन साल पहले हुई थी शादी

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के खुशाल नगर की रहने वाली साइमा की शादी 3 साल पहले फतेहउल्लापुर निवासी नाजिम के साथ हुई थी। नाजिम पर लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी समेत अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने 3 महीने पहले अपने नाजिम को तलाक दे दिया था। एक महीने पहले महिला ने लिसाड़ीगेट के रहने वाले आसिफ से दूसरा निकाह कर लिया। आसिफ पर भी अलग-अलग थानों में जानलेवा हमला व धमकी देने के 4 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आपस में एक दूसरे को धमकी दे रहे थे।

पहले और दूसरे पति के बीच15 मिनट तक हुई गोलीबारी-

शनिवार रात 10:30 बजे महिला का पहला पति नाजिम अपने साथ 4 युवक लेकर आसिफ के घर पहुंचा। उसके घर पर हमला बोल दिया। आसिफ के घर का दरवाजा खुलते ही हवाई फायरिंग कर दी। जवाब में आसिफ के पक्ष की तरफ से भी फायरिंग की गई। दोनों तरफ से 15 मिनट तक गोली चलती रही। इस बीच सादिक नाम के राहगीर के पैर में गोली लग गई। घायल सादिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

CO कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दोनों ही पक्षों के लोग फरार हो गए। पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं